Skip to main content

मिशन प्रेरणा के मुख्य घटक

*मिशन प्रेरणा के मुख्य घटक* 

’’मिशन प्रेरणा’’ के मुख्य घटक निम्नवत हैं-

Ø  शिक्षा के अधिगम स्तर में वृद्धि हेतु नियमित अन्तराल पर त्रैमासिक परीक्षाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं के लर्निंग आउटकम का आंकलन करना।

Ø  परीक्षा के आधार पर विद्यालयवार रिपोर्ट कार्ड तैयार करना।

Ø  बच्चों का रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को प्रेषित करना।

Ø शैक्षणिक संसाधन व्यक्ति (Academic Resource Person- ARP) द्वारा सहायक पर्यवेक्षण (Supportive Supervision) के माध्यम से शिक्षकों की क्षमता-वृद्धि हेतु प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन करना।

Ø कक्षा-कक्ष का वातावरण सुधारने एवं आकर्षक बनाने के लिये शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM), कार्यपुस्तिका (Workbook), समृद्ध प्रिंट सामग्री (Print Rich Material), आदि उपलब्ध कराना।

Ø  प्रेरणा-तालिका के माध्यम से विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता का अनुश्रवण करना।

Ø स्वतंत्र बाह्य संस्था (Independent external organization) के माध्यम से विद्यालयों का सत्यापन कराते हुए विकास खण्ड को प्रेरणा विकास खण्ड के रूप में घोषित करना।

Ø टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना, यथा- दीक्षा ऐप का उपयोग, विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज विकसित करना, आदि।

Ø  प्रत्येक विद्यालय के कक्षा-कक्षों में पुस्तकालय और लाइब्रेरी कार्नर की स्थापना करना।

Ø  समस्त शिक्षकों को निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षित करना।

Comments

Popular posts from this blog

पारस्परिक अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण के फलस्वरुप कार्यमुक्त किये जाने के सम्बन्ध में सभी बीएसए को सचिव उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश किया जारी, देखने के लिए क्लिक करें

*बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों के संचालन एवं अनुश्रवण हेतु जनपदवार नामित नोडल अधिकारी की सूची एवं कार्य दायित्व का विवरण जारी, देखें*

स्कूल खुलेंगे फिर भी चलेगी मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला

प्रयागराज : कक्षा एक से आठ तक के स्कूल खोलने के निर्देश शासन की ओर से जारी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला चलती रहेगी। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने निर्देश दिया है कि कक्षा एवं विषयवार शैक्षिक सामग्री सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वाट्सएप ग्रुप से साझा कर बच्चों को अभ्यास करने व प्रश्नों का उत्तर देने के लिए प्रेरित किया जाए। दूरदर्शन के जरिए भी प्रसारण जारी रहेगा। विद्यार्थियों को जुड़े रहने के लिए भी कहा जाए। बेसिक शिक्षाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि शासन की मंशा है कि बच्चों की पढ़ाई में कोई अवरोध न आए। हम सब भी इसके लिए प्रयासरत हैं। राज्य स्तर से प्रेषित शैक्षिक सामग्री के अतिरिक्त शिक्षक भी मासिक पंचांग के अनुसार शैक्षणिक सामग्री बच्चों को उपलब्ध कराएंगे। उसके अध्ययन के बाद बच्चों को उस अध्ययन सामग्री में पूछे गए प्रश्नों का भी उत्तर देना होगा। इसके लिए शिक्षक अपने स्तर से भी सवाल पूछ सकेंगे। क्यूआर कोड स्कैन कर दीक्षा एप की पाठ्य सामग्री देख सकेंगे दीक्षा एप डाउनलोड कर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एप पर उपलब्ध करी...